हजारों लोगों ने घोड़ाबांधा में ग्रहण किया प्रसाद
जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा द्वारा
जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा द्वारा काली पूजा के अवसर पर घोड़ाबांधा स्थित आवास के पास महाप्रसाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अर्जुन मुंडा ने सभी मेहमानों का स्वागत कर अपने हाथों से भोग खिलाया।
महाप्रसाद कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह विधायक रघुवर दास, सरयू राय, सांसद पीएन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद रवीन्द्र राय, सांसद बीडी राम, सांसद रवीन्द्र पांडेय, सांसद लक्ष्मण गिलुआ, सांसद रामटहल चौधरी, सांसद विद्युत वरण महतो, टाटा स्टील के वीपी सुनील भास्करन, प्रभात शर्मा, विधायक मेनका सरदार, गुरुचरण नायक, बड़कुंवर गागराई, बेली बोधनवाला, डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी, पूर्व आईजी लक्ष्मण प्रसाद, एसएसपी अमोल वेणुकांत होमकर, सिटी एसपी कार्तिक एस, श्वेताभ सुमन, भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले, जिला अध्यक्ष नंदजी प्रसाद, विनोद सिंह, भरत सिंह, सहित हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।
कार्यक्रम में पारडीह कालीमंदिर सह जूना अखाड़ा के अंतर्राष्ट्रीय प्रवक्ता विद्यानंद सरस्वती भी पहुंचे जहां। कार्यक्रम के दौरान भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले व पूर्व महानगर अध्यक्ष विनोद सिंह आगंतुकों का स्वागत में लगे रहे। प्रसाद वितरण कार्यक्रम सुबह 10 बजे से संध्या छह बजे तक चलता रहा।
--
कोई हाथ मिलाता तो कोई छू रहे थे पैर
पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा द्वारा कालीपूजा के अवसर पर आयोजित प्रसाद कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री के सामने अपना चेहरा चमकाने वाले लोगों की कमी नहीं थी। अर्जुन मुंडा सहजता के साथ लोगों से मिलते रहे। लोग हाथ मिलाकर, कोई पैर छूकर तो कोई हाथ जोड़कर मुंडा से करीबी होने का एहसास दिला रहे थे।
----------------
पारडीह कालीमंदिर में हुई पूजा
पारडीह कालीमंदिर स्थित मंदिर में कालीपूजा के अवसर पर पूरे धार्मिक विधि विधान से मां काली की पूजा की गयी। इस अवसर पर मंदिर के महंत विद्यानंद सरस्वती के देखरेख में पूजा की गयी। पूजा संपन्न होने के बाद विशाल भंडारा का आयोजन किया गया जिसमें सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।