धालभूमगढ़ के सीओ बने हरिश चंद्र मुंडा
धालभूमगढ़ : धालभूमगढ़ अंचल में पिछले कई वर्षो से सीओ का पद रिक्त था। वर्षो बाद मंगलवार को नया सीओ मि
By Edited By: Published: Wed, 22 Oct 2014 04:14 AM (IST)Updated: Tue, 21 Oct 2014 07:54 PM (IST)
धालभूमगढ़ : धालभूमगढ़ अंचल में पिछले कई वर्षो से सीओ का पद रिक्त था। वर्षो बाद मंगलवार को नया सीओ मिल गया। इनके योगदान से कार्य में तेजी आने की उम्मीद ग्रामीणों को है। इससे पूर्व इस पद पर बीडीओ ही प्रभार में रहते थे। मंगलवार को सीओ के रूप में हरिश चन्द्र मुंडा ने सीओ के रूप में अपना योगदान दिया। इससे पूर्व श्री मुंडा राची में लोकायुक्त के पद पर थे। यह उनका पहला सीओ का कार्यकाल होगा। साथ श्री मुंडा बहरागोड़ा प्रखंड कार्यालय में भी रह चुके हैं। पदभार लेने के बाद पत्रकारों से बात करते उन्होंने कहा की यह मेरा पहला पदस्थापना सीओ केरूप में है। लोगों के साथ मिल कर कार्य करने की कोशिश करेंगे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें