मॉरीशस में भोजपुरी महोत्सव 30 अक्टूबर से
जमशेदपुर : मॉरीशस की स्थापना के 180 वर्ष पूरा होने के उपलक्ष्य में वहां की सरकार द्वारा 30 अक्टूबर स
जमशेदपुर : मॉरीशस की स्थापना के 180 वर्ष पूरा होने के उपलक्ष्य में वहां की सरकार द्वारा 30 अक्टूबर से पांच नवंबर तक अंतर्राष्ट्रीय भोजपुरी महोत्सव का आयोजन किया गया है। इसमें भारत, दक्षिण अफ्रीका, सूरीनाम, हॉलैंड, थाईलैंड, सिंगापुर, त्रिनिदाद, घाना आदि देशों के प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया है। झारखंड से नौ सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल हिस्सा लेगा।
यह जानकारी संपूर्ण भोजपुरी विकास मंच, भारत की प्रेस वार्ता में दी गई। रविवार को साकची में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में मंच के महासचिव प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि 30 अक्टूबर को मॉरीशस के राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री संयुक्त रूप से कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे। झारखंड से मंच के प्रदीप सिंह, अरविंद्र विद्रोही, यमुना तिवारी, मिथिलेश प्रसाद श्रीवास्तव, उमेश पांडेय, मनोकामना सिंह, प्रतिभा सिंह, हरेंद्र प्रताप सिंह व राकेश कुमार पांडेय शिरकत करेंगे। प्रदीप सिंह ने बताया कि मॉरीशस में भारत के काफी लोग हैं, जिनके लिए भोजपुरी पकवान ले जाया जाएगा। सात दिनों तक चलने वाले इस कार्यक्रम में भोजपुरी भाषा, साहित्य एवं संस्कृति, मीडिया में भोजपुरी आदि पर अलग-अलग कार्यक्रम होंगे। प्रेस वार्ता में प्रदीप सिंह, अरविंद विद्रोही, मिथिलेश श्रीवास्तव, यमुना तिवारी, मनोकामना सिंह, शशिभूषण मिश्रा, ललित पांडेय, राजेश भोजपुरिया व रंजन दुबे शामिल थे।