टीडब्ल्यूयू कर्मचारियों के वेतन मद में 1200 की अंतरिम वृद्घि
जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : टाटा वर्कर्स यूनियन में पिछले 33 महीने से लंबित कर्मचारियों का वेज रिवीज
जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : टाटा वर्कर्स यूनियन में पिछले 33 महीने से लंबित कर्मचारियों का वेज रिवीजन अब तक फाइनल नहीं हो सका है। मंगलवार को हुई यूनियन के ऑफिस बियरर मीटिंग में तय किया गया कि कर्मचारियों का वेज फाइनल होने तक प्रत्येक कर्मचारी को वेतन मद में 1200 रुपये की अंतरिम वृद्धि कर दी जाएगी। इसके तहत जनवरी 2012 से सितंबर 2014 तक कर्मचारियों को अंतरिम वेतन बढ़ोत्तरी के अनुसार एरियर राशि का भुगतान भी कर दिया जाएगा। प्रतिमाह 1200 रुपये के हिसाब से कर्मचारियों को 39600 रुपये एरियर मद में मिलेंगे। टाटा वर्कर्स यूनियन के कोषाध्यक्ष आर रवि प्रसाद ने बताया कि वेज समझौता अंतिम रूप से होने के बाद कर्मचारियों को बकाया राशि दी जाएगी। फिलहाल यूनियन में 32 कर्मचारी कार्यरत हैं। इस फैसले का लाभ इन सभी कर्मचारियों को मिलेगा।