अक्टूबर में 12 दिन बंद रहेंगे सरकारी दफ्तर
By Edited By: Published: Mon, 29 Sep 2014 01:01 AM (IST)Updated: Mon, 29 Sep 2014 01:01 AM (IST)
जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : अक्टूबर माह में छुट्टियां ही छुट्टियां हैं। इस महीने में कुल 12 दिन सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे और कामकाज प्रभावित रहेगा। इस महीने में दुर्गापूजा, बकरीद, दीपावली, चित्रगुप्त पूजा और छठ के त्योहार पड़ रहे हैं। दो अक्टूबर को गांधी जयंती है।
छुट्टियों की शुरुआत पहली अक्टूबर से ही हो जाएगी। एक से तीन अक्टूबर तक दुर्गा पूजा की छुट्टी दी गई है। हालांकि स्वच्छता सप्ताह के मद्देनजर दो अक्टूबर को दफ्तर खोलने का हुक्म है लेकिन इस दिन शायद ही काम हो। इस दिन कर्मचारी दफ्तर को चकाचक करने में व्यस्त रहेंगे। चार सितंबर यानि शनिवार को दफ्तर खुला है और पांच को रविवार है। छह सितंबर को बकरीद है। 12 और 19 सितंबर को रविवार है। 23 सितंबर को फिर दीपावली पड़ रही है। 25 सितंबर को चित्रगुप्त पूजा की छुट्टी है। 26 को रविवार है और 28 को छठ।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें