रांची से उड़े शहर के 30 आजमीन
By Edited By: Published: Thu, 18 Sep 2014 01:03 AM (IST)Updated: Thu, 18 Sep 2014 01:03 AM (IST)
जमशेदपुर : हज के पाक सफर पर मंगलवार को जमशेदपुर के 30 आजमीन रवाना हुए। इनमें 18 पुरुष और 12 महिलाएं शामिल हैं। इन आजमीन को गांधी मैदान में दुआ के साथ विदाई दी गई। मौलाना अब्दुल जब्बार की कुरआन करीम की तिलावत के साथ कार्यक्रम शुरू हुआ। डा. अफरोज शकील ने बताया कि आजमीन रांची में लेट नहीं पहुंचें इसलिए संस्था ने तय किया है कि अब जुमा के दिन साढ़े सात बजे और अन्य दिनों में आठ बजे आजमीन की विदाई होगी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें