मजबूर नजर आ रहे सीएम हेमंत सोरेन : राजा पीटर
जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के बंदूक उठा लेने का बयान उन्हें शोभा नहीं देता। ऐसा लगता है कि सीएम राज्य सरकार को संभालने में मजबूर नजर आ रहे हैं। उनका बयान दुर्भाग्यपूर्ण है। यह बातें जद यू छोड़ कर भाजपा में आए तमाड़ के विधायक राजा पीटर ने कहीं। उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन ने अगर विकास किया होता तो यह नौबत नहीं आती। जदयू को छोड़ने की बाबत राजा पीटर ने कहा कि उनकी पुरानी पार्टी भी मजबूत थी और भाजपा भी मजबूत पार्टी है। भाजपा ही झारखंड में स्थिर सरकार दे सकती है। विधानसभा चुनाव में भी भाजपा की लहर चलेगी।
राजा पीटर बोले कि झारखंड में भाजपा के खिलाफ बनने वाला गठबंधन फेल हो जाएगा। विधानसभा चुनाव में भी भाजपा की लहर चलेगी। जो विधायक हमेशा सरकार के लिए सौदेबाजी करते थे वही गठबंधन बना रहे हैं। तारा शाहदेव प्रकरण पर पीटर ने कहा कि इस मामले में सीबीआइ जांच के बाद सच्चाई सब के सामने होगी और मामले के दोषियों को सजा मिलेगी।