भाजपा के पांच मंडलों का सम्मेलन एक साथ
जागरण संवाददाता, जमशेदपुर
जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के भाजपा के पांच मंडलों मानगो, बिष्टुपुर, कदमा, उलीडीह व सोनारी में एक साथ 14 बूथों पर कार्यकर्ताओं का सम्मेलन रविवार को आयोजित किया गया। सभी बूथों पर भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने पहुंचकर कार्यकर्ताओं को भाजपा के संविधान के बारे में जानकारी दी। कार्यकर्ताओं को बताया गया कि किसी भी चुनाव में लड़ने वाला कार्यकर्ता ही होता है और लड़ाई बूथों पर ही लड़ी जाती है। जिसका बूथ प्रबंधन बढि़या होगा लड़ाई में जीत उसी की होती है। कार्यकर्ताओं को बताया गया कि झारखंड में सुशासन व विकास करने के लिए केंद्र की तरह झारखंड में भी भाजपा की सरकार बनानी है। सोनारी मंडल में ललन द्विवेदी, मुकुल मिश्रा व राजेश सिंह, संजीव सिन्हा के नेतृत्व में, कदमा में विकास सिंह, गोपाल लहरी व मुकुल मिश्रा, राकेश सिंह,बिष्टुपुर मंडल में मनोज कुमार सिंह, देवेंद्र सिंह व हरिकिशोर तिवारी के नेतृत्व में संपन्न हुआ। मानगो मंडल का सम्मेलन शंकोसाई रोड नंबर 5 में हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर चितरंजन वर्मा, संजीव मुखर्जी उपस्थित थे। उलीडीह मंडल का सम्मेलन सुमन होटल डिमना चौक के पास हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर अशोक सिंह, किशन महाराज, नित्यानंद सिन्हा उपस्थित थे।