साकची में खुला पिंड बलूची रेस्टोरेंट
जमशेदपुर : भारत में पिंड बलूची रेस्टोरेंट श्रृंखला की 33वीं कड़ी का पड़ाव अपने शहर तक पहुंच गया। साकची स्थित सब्जी बाजार के पास खुले इस रेस्टोरेंट का उद्घाटन सोमवार को होगा, जहां बार के साथ वेज-नानवेज रेसिपी की विशेष सौगात मिलेगी। रेस्टोरेंट को भी पिंड बलूची (बलूचिस्तान के गांव) की शक्ल में सजाया-संवारा गया है जो इसे शहरवासियों के लिए नया अनुभव होगा। रेस्टोरेंट के डायरेक्टर (आपरेशन) मेराज रिजवी ने बताया कि उनके यहां कुछ डिश ऐसे हैं जो अभी तक किसी दूसरे रेस्टोरेंट में नहीं मिलेंगे। इसमें दही कबाब, हरा कबाब, मशरूम कुरकुरे के अलावा पनीर बटर मसाला, पिंडी छोले और नानवेज में चिकन टिक्का कचारी, चिकन गुलाबी, धनिया मुर्ग, ढाबा मीट आदि प्रमुख डिश हैं। इस मौके पर रेस्टोरेंट के फ्रेंचाइजी शोभित कुमार व पिंड बलूची के प्रोजेक्ट हेड (जमशेदपुर) प्रवीण मिश्रा भी उपस्थित थे।