साकची गुरुद्वारा में हुई अंतिम अरदास
By Edited By: Published: Mon, 01 Sep 2014 12:08 PM (IST)Updated: Mon, 01 Sep 2014 12:08 PM (IST)
जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : साकची गुरुद्वारा में रविवार को स्व. रामदीप सिंह के लिए अंतिम अरदास की गई। इस अवसर पर साकची गुरुद्वारा में कीर्तन दरबार का आयोजन किया गया। सरदार शैलेन्द्र सिंह, सरदार इन्द्रजीत सिंह, सरदार कुलवीर सिंह, सरदार गुरमुख सिंह मुखे, हरविन्दर सिंह मंटू, गुरुदयाल सिंह राजा, परमजीत सिंह काले व अन्य ने स्व. रामदीप सिंह को श्रद्धांजलि दी। स्व. रामदीप सिंह तख्त श्री हरिमंदिर साहिब पटना के मैनेजर रह चुके हैं। इनके बेटे बाबा राजपाल सिंह साकची गुरुद्वारा के कीर्तनी करते हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें