..और एक साथ जल उठे 365 दीप
By Edited By: Published: Mon, 01 Sep 2014 12:08 PM (IST)Updated: Mon, 01 Sep 2014 12:08 PM (IST)
जागरण संवाददाता, जमशेदपुर :
आंध्रभक्त कोलाटा समाजम की ओर से मनाए जा रहे गणेश पूजा महोत्सव के तीसरे दिन सहस्त्रनाम पूजन किया गया। रविवार की शाम भक्तों ने 365 दीप जलाकर विघ्नेश्वर की पूजा की। परिवार की सुख-शांति के लिए प्रार्थना की गई। सहस्त्रनाम पूजन में सैकड़ों लोगों ने हिस्सा लिया। एस. गौरीशंकर, सचिव केवीआर मूर्ति, पी. प्रभाकर राव, आरके मूर्ति, पी. सत्या राव, वाई. रामा राव, वाई. मनमत राव शामिल हुए।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें