झाविमो मंडल अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा
By Edited By: Published: Fri, 22 Aug 2014 02:03 AM (IST)Updated: Fri, 22 Aug 2014 02:03 AM (IST)
जमशेदपुर : झारखंड विकास मोर्चा के बर्मामाइंस मंडल अध्यक्ष धनंजय सिंह ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। धनंजय सिंह ने अपने इस्तीफे की जानकारी देते हुए बताया कि उन्होंने झाविमो के केंद्रीय सचिव अभय सिंह को अपने पद से इस्तीफा सौंप दिया है। उनके साथ ही बर्मामाइंस मंडल युवा मोर्चा के अध्यक्ष हीरालाल झा व महामंत्री राजकुमार सिंह ने भी अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। धनंजय सिंह ने कहा कि वे फिलहाल पार्टी के सामान्य सदस्य बने रहेंगे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें