डकैती मामले में पांच हिरासत में
By Edited By: Published: Thu, 31 Jul 2014 01:34 AM (IST)Updated: Thu, 31 Jul 2014 01:34 AM (IST)
जमशेदपुर : परसुडीह थाने की पुलिस ने सोपोडेरा निवासी मंगल सिंह बारी के घर में सोमवार की रात हुई डकैती के मामले में पांच लोगों को पूछताछ के लिए संदेह के आधार पर उठाया है। पुलिस की माने तो घटना को आस-पास क्षेत्र के किसी गिरोह ने अंजाम दिया है। मंगल सिंह बारी, पत्नी शोभा देवी एवं पुत्री को बंधक बना 10 अपराधियों ने मंगलवार की रात को घर में डकैती की थी। मंगल सिंह बारी सेंट्रल बैंक आफ इंडिया के सेवानिवृत चौकीदार हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें