गोलमुरी में एम्पायर सर्कस का उद्घाटन
By Edited By: Published: Mon, 28 Jul 2014 01:05 AM (IST)Updated: Mon, 28 Jul 2014 01:05 AM (IST)
जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : गोलमुरी मैदान में एम्पायर सर्कस का उद्घाटन रविवार की शाम किया गया। इस दौरान सर्कस के हाथी ने शिवलिंग पर माल्यापर्ण व जलाभिषेक किया। जलाभिषेक के बाद सर्कस का शो शुरू कर दिया गया। सर्कस के मैनेजर जयराज ने बताया कि एम्पायर सर्कस का शो 150 कर्मचारियों के सहयोग दिखाया जा रहा है। शो में मणिपुर के कलाकारों द्वारा जिमनास्टिक आइटम पेश किया गया। इसके अलाचा मौत का ग्लोबल, झूला सहित अन्य कई तरह के करतब दिखाये गये। दिनभर में तीन शो दिखाये जायेंगे। पहला शो दोपहर एक बजे, दूसरा शाम चार बजे और तीसरा शो शाम सात बजे से शुरू होगा। शो देखने वाले दर्शकों को 50,100 व 150 रुपये में टिकट उपलब्ध कराया जायेगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें