प्रकाशोत्सव पर सजा कीर्तन दरबार
जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : सिखों के आठवें गुरु हरकिशन साहिब जी का प्रकाशोत्सव बुधवार को शहर के कई गुरुद्वारों में मनाया गया। इस दौरान कीर्तन दरबार के साथ गुरु का लंगर भी संगत के बीच बंटा।
कदमा रामदास भंट्टा स्थित गुरुद्वारा साहिब संत बाबा राम सिंह जी गुरुद्वारा में सोमवार को रखे अखंड पाठ की समाप्ति बुधवार की सुबह हुई। पाठ की समाप्ति के बाद जसपाल छाबरा ने कीर्तन किया। कीर्तन दरबार की समाप्ति के बाद साकची गुरुद्वारा के प्रधान सरदार कुलवीर सिंह, मानगो गुरुद्वारा के प्रधान सरदार गुरमुख सिंह मुखे, गुरदेव सिंह राजा, दलवीर सिंह, हरविन्दर सिंह मंटू , गुरदीप सिंह पप्पू व अन्य लोगों को सिरोपा व शॉल भेंटकर सम्मानित किया गया। इस दौरान संगत के बीच खीर और पुआ का वितरण किया गया।
------------
टुइलाडुंगरी गुरुद्वारा में प्रकाश देहाड़ा
टुइलाडुंगरी गुरुद्वारा में बुधवार की शाम गुरू हरकिशन साहिब जी का प्रकाश देहाड़ा मनाया गया। इस दौरान हजूरी जत्था करतार सिंह के द्वारा कीर्तन गायन किया गया। वहीं बीबी दलवीर कौर के द्वारा गुरू हरकिशन साहिब जी की जीवनी पर प्रकाश डाला। टेल्को गुरुद्वारा में भी शाम को प्रकाश देहाड़ा का आयोजन किया गया। वहीं जुगसलाई गौरीशंकर रोड गुरुद्वारा, टिनप्लेट गुरुद्वारा व अन्य गुरुद्वारों में भी गुरु हर किशन साहिब जी का प्रकाश देहाड़ा मनाया गया। इस दौरान गुरु का लंगर संगत के बीच बंटा।
--
जुगसलाई में मना प्रकाश देहाड़ा
जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : जुगसलाई गौरी शंकर रोड गुरुद्वारा में गुरु हर किशन साहिब जी का प्रकाश देहाड़ा मनाया गया। बुधवार की सुबह 10.30 बजे अखंड पाठ की समाप्ति हुई। जिसके बाद हजूरी रागी जत्था राजवंत कौर, हरशरण कौर, हरभजन सिंह ने कीर्तन गायन किया। बाबा अजीत सिंह व हरविन्दर सिंह ने संगत को कथा सुनाया। बाबा अजीत सिंह ने संगत को आपसी भाईचारे के साथ मिलजुलकर रहने की सलाह दी। इस मौके पर तख्त श्री हरिमंदिर साहिब पटना डेवल्पमेन्ट कमेटी के चेयरमैन सरदार शैलेन्द्र सिंह उपस्थित थे। कार्यक्रम को सफल बनाने में गुरुदयाल सिंह, रतन सिंह, बलदेव सिंह, स्वर्ण सिंह, संतोष सिंह, जसवंत सिंह, हरदीप सिंह छमिया के अलावा अन्य सिख समुदाय के लोग उपस्थित थे।
--
टेल्को में सजा कीर्तन दरबार
जमशेदपुर : टेल्को गुरुद्वारा में बुधवार की शाम गुरू हरकिशन साहिब जी का प्रकाश देहाड़ा मनाया गया। इस दौरान ज्ञानी सुखदेव सिंह खालसा ने कीर्तन गायन किया। वहीं सीजीपीसी के प्रधान सरदार इन्द्रजीत सिंह ने गुरू हरकिशन साहेब जी की जीवनी पर प्रकाश डाला। इस मौके पर संगत के बीच चाय व नाश्ता का वितरण किया। कार्यक्रम के दौरान हीरा सिंह, सुखदेव सिंह, सुखदेव सिंह खालसा, कुलदीप सिंह, जोगिन्दर सिंह, अवतार सिंह, कुलवंत सिंह, प्रकाश कौर, जसवीर कौर, सविन्दर कौर, पलविन्दर कौर, परमजीत कौर व अन्य सिख समुदाय के लोगों ने शिरकत की। बिष्टुपुर गुरुद्वारा में भी गुरू हरकिशन साहिब जी प्रकाश देहाड़ा मनाया गया।