घर से साढ़े छह बजे निकल गए डॉ. अजय
By Edited By: Published: Fri, 18 Apr 2014 01:00 AM (IST)Updated: Fri, 18 Apr 2014 01:00 AM (IST)
जमशेदपुर : झाविमो प्रत्याशी सांसद डॉ. अजय कुमार गुरुवार को सुबह करीब साढ़े छह बजे ही घर से निकल गए, जबकि मतदान करीब आठ बजे किया। डॉ. अजय सर्किट हाउस एरिया स्थित अपने घर से भगवान को प्रणाम कर निकले। इसके बाद सीधे बेल्डीह कालीबाड़ी पहुंचे। वहां से वे बारीडीह व बिरसानगर के बूथों का जायजा लेते हुए करीब पौने आठ बजे टेल्को स्थित शिक्षा निकेतन हाईस्कूल पहुंचे जहां उन्होंने करीब आठ बजे मतदान किया। इसके बाद वे गोलमुरी, सीतारामडेरा, भालूबासा, साकची, कदमा, जुगसलाई, करनडीह, परसुडीह आदि में मतदान का जायजा लिया। शाम चार बजे के बाद वे सर्किट हाउस एरिया स्थित आवास पहुंचे। इस दौरान वे फोन से ही पूर्वी सिंहभूम में हुए मतदान का हालचाल ले रहे थे। उन्होंने अपने क्षेत्र के सभी मतदाताओं व झाविमो कार्यकर्ताओं को मतदान प्रतिशत में भारी इजाफा के लिए बधाई दी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें