मनोज की मौत से छाया मातम
जागरण कार्यालय, जमशेदपुर : प्रदेश इंटक (ददई खेमा) व टेल्को यूनियन के विरोधी नेता एके शर्मा के पुत्र मनोज कुमार की मौत से टेल्को-बिरसानगर में मातम छाया हुआ है। 32 वर्षीय मनोज की शादी बीते वर्ष जुलाई महीने में ही हुई थी। बीते शुक्रवार को एक कार दुर्घटना में दिल्ली से बाहर जाने के क्रम में ग्रेटर नोएडा स्थित उच्च राज्यमार्ग पर उनकी मौत हो गई। मनोज कुमार (भेल) बेंगलुरू में एकाउंट्स अधिकारी थे। वे कंपनी के काम से बेंगलुरू से दिल्ली आए थे। मनोज के शव को कोलकता तक वायुयान से, फिर वहां से जमशेदपुर एंबुलेंस से लाया गया। सायं छह बजे मनोज का शव एके शर्मा के टेल्को स्थित आवास पर पहुंचा। फिर वहां से स्वर्णरेखा बर्निग घाट, जहां दाह संस्कार किया गया। मौके पर एके पांडेय, हर्षवर्द्धन, पंकज, वाइपी श्रीवास्तव, जगदीश, आनंद बिहारी दुबे, भेल अधिकारी रंजन मिश्रा, सुब्रमण्यम समेत सैकड़ों लोग शामिल थे।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर