जिला मुखिया संघ का होगा पुनर्गठन
हजारीबाग : जिला मुखिया संघ की बैठक बुधवार को स्थानीय कैफेटेरिया में विनिता देवी की अध्यक्षता में संप
हजारीबाग : जिला मुखिया संघ की बैठक बुधवार को स्थानीय कैफेटेरिया में विनिता देवी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई। इसमें प्रधानमंत्री आवास योजना, जनप्रतिनिधियों का भयादोहन के नाम पर जांच करने एवं मुकदमा करने की धमकी देना इत्यादि प्रमुख है।
इस दरम्यान चार प्रस्तावों पर चर्चा की गई तथा सर्वसम्मति से इस पर विचार करने का निर्णय लिया गया। यह निर्णय लिया गया कि जिला मुखिया संघ का पुनर्गठन किया जाएगा। इसके लिए 1 मार्च को सभी मुखियागण 12 बजे कैफेटेरिया में एकत्रित होंगे। बैठक में सर्वसम्मति से डोभा निर्माण का विरोध किया गया। जांच की आड़ में मुखिया का भयादोहन किए जाने की ¨नदा की गई। अगर इस पर रोक नहीं लगाया गया तो मुखिया संघ आंदोलन करने पर उतारू हो जाएगा। कार्यक्रम का संचालन अनूप कुमार शर्मा ने किया। मौके पर धीरज कुमार, अब्दुल जब्बार, वीणा देवी, भीम यादव, तापेश्वर साव, बलदेव राम, चौधरी प्रसाद साहू, महेंद्र राम समेत कई मुखिया उपस्थित थे।