ड्रेस निर्माण का प्रशिक्षण शुरू
इचाक : सर्वसेवा संस्था द्वारा नावार्ड के सहयोग से संस्था परिसर में ड्रेस निर्माण प्रशिक्षण का शुभारं
इचाक : सर्वसेवा संस्था द्वारा नावार्ड के सहयोग से संस्था परिसर में ड्रेस निर्माण प्रशिक्षण का शुभारंभ किया गया है। बुधवार को प्रशिक्षण का उद्घाटन मुख्य अतिथि बीपीओ ममता ¨सह ने किया।
इस मौके पर उन्होंने कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए संस्था द्वारा किया जा रहा कार्य सराहनीय है। प्रशिक्षण पाकर स्वरोजगार से जुड़ने का सुनहरा अवसर है। संस्था की सचिव मारुति दास गुप्ता ने संस्था द्वारा ग्रामीण महिलाओं व किसानों के लिए किए गए कार्यों की जानकारी दी। धन्यवाद ज्ञापन संस्था के हरिहर प्रसाद ने किया। मौके पर प्रशिक्षिका यशोदा कुमारी, चंदा कुमारी के अलावा संस्था की ओर से मीना देवी, आशा देवी, कृष्णा देवी, संगीता देवी, सुलोचना देवी, सोनी देवी, पूनम देवी आदि मौजूद थे।