Move to Jagran APP

चित्रगुप्त पूजा के मौके पर होंगे कार्यक्रम

By Edited By: Published: Tue, 30 Oct 2012 10:16 PM (IST)Updated: Tue, 30 Oct 2012 10:19 PM (IST)

हजारीबाग : स्थानीय प्रधान कैफेटेरिया में बिहारी दुर्गा मंडप चित्रगुप्त महासमिति की बैठक प्रो. प्रदीप कुमार प्रधान की अध्यक्षता में की गई। बैठक में सर्वसम्मति से चित्रगुप्त पूजा धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया। पूजा के दौरान सांस्कृतिक व रंगारंग कार्यक्रम प्रतियोगिताएं व अन्य बिंदुओं पर चर्चा परिचर्चा की गई। अध्यक्ष पीके प्रधान एवं महासचिव कृष्णा कुमार सिन्हा ने सभी चित्रांशु बंधुओं से एकजुट होकर पूजा को सफल बनाने का आह्वान किया।

loksabha election banner

इस दौरान भगवान चित्रगुप्त की भव्य प्रतिमा निर्माण कर पूजन करने का निर्णय लिया गया। समिति के सदस्य हजारीबाग सांसद यशवंत सिन्हा से उनके निवास डेमोटांड स्थित ऋषभ वाटिका में मिले और उन्हें हर बार की तरह इस बार भी मुख्य संरक्षक का पदभार सौंपा। सांसद यशवंत सिन्हा ने सभी को पूजा धूमधाम से मनाने का निर्देश दिया। कहा गया कि 4 नवंबर को शहर की विभिन्न पूजा समितियों की घोषणा गंगा पैलेश में की जाएगी। बैठक में मीडिया प्रभारी लाला गोपाल प्रसाद, प्रो. राधे श्याम अंबष्ठ, गिरिवर नंदन सहाय, राजकुमार राजू, मिथिलेश सिन्हा, ज्ञान प्रकाश, डा. भारती नयन, ममता सिन्हा, रानी सहाय, डा. सुभाष, नीतू कुमारी, संगीता सिन्हा, अपराजिता सिन्हा, प्रो. रंजीता सिन्हा, नीता सिन्हा आदि मौजूद थे।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.