चित्रगुप्त पूजा को ले समिति गठित
By Edited By: Published: Tue, 30 Oct 2012 09:48 AM (IST)Updated: Tue, 30 Oct 2012 09:48 AM (IST)
हजारीबाग, बरही : बरही न्यू कॉलोनी में कायस्थ समाज की बैठक आरके सहाय की अध्यक्षता में की गई। निर्णय लिया गया कि 15 नवंबर को चित्रगुप्त पूजा धूमधाम से मनाई जाएगी। वहीं 16 नवंबर को शोभायात्रा के बीच भगवान चित्रगुप्त की प्रतिमा का विर्सजन किया जाएगा।
समिति का गठन
कार्यक्रम की सफलता को लेकर चित्रगुप्त समिति का गठन किया गया, जिसमें अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार, उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद रूखैयार, सचिव आशुतोष कुमार सिन्हा, कोषाध्यक्ष संजय सिन्हा चुने गये। बैठक में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विनोद कुमार सिन्हा, पुलिस निरीक्षक आलोक कुमार समेत विनोद कुमार सिन्हा, अभय कतरियार, श्याम सिन्हा, श्यामसुन्दर प्रसाद, जयप्रकाश कतरियार, प्रभात सिन्हा आदि मौजूद थे।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें