हजारीबाग के भगहर में मुखिया की हत्या, जंगल में मिला शव
मुखिया लुपुंग मुंडा की हत्या का मामला सामने आया है। घटना झारखंड के हजारीबाग की है।
हजारीबाग, जेएनएन। झारखंड के हजारीबाग जिले में चौपारण के भगहर में मुखिया लुपुंग मुंडा की हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है।
जानकारी के मुताबिक, हजारीबाग के चौपारण के भगहर में मुखिया लुपुंग मुंडा की हत्या कर दी गई। सुदूर जंगल से उनका शव बरामद किया गया है। अपराधी उन्हें देर रात घर से उठा कर ले गए थे।
लुपुंग मुंडा की हत्या की वजह राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता बताई जाती है। हालांकि अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है।
इस बीच, जमशेदपुर में एक छात्र की गोली मार कर हत्या कर दी गई। इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। मामला आपसी रंजिश का बताया जा रहा है।
देवघर में शिवगंगा के पास जुआ विवाद में युवक को गोली मार दी गई।
यह भी पढ़ेंः मौसम विभाग ने इन जिलों में जारी की भारी बारिश की चेतावनी