कर्णपुरा कॉलेज में लगाए गए पौधे
बड़कागांव : प्रखंड स्थित कर्णपुरा कॉलेज में परिसर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने
By JagranEdited By: Published: Mon, 10 Jul 2017 05:27 PM (IST)Updated: Mon, 10 Jul 2017 05:27 PM (IST)
बड़कागांव : प्रखंड स्थित कर्णपुरा कॉलेज में परिसर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने संगठन के स्थापना दिवस मनाते हुए पौधरोपण किया। इसमें कॉलेज परिसर में 20 पौधे लगाए गए, साथ ही साथ पौधरोपण कर वातावरण संतुलित रखने का संकल्प लिया गया। मौके पर उन्होंने कहा कि आसपास पेड़-पौधा रहने से वातावरण संतुलित रहता है, जिससे प्रदूषण को रोकने के साथ-साथ शुद्ध वायु भी मिलता है। मौके पर मुख्य अतिथि प्रोफेसर आरडी चौहान, प्रोफेसर जफरुद्दीन व प्रोफेसर ऋतुराज, छात्र संघ अध्यक्ष हिमाचल महतो, उपसचिव अर¨वद कुमार, इंद्रजीत महतो, आशीष कुमार ,मनीष कुमार व दर्जनों विद्यार्थी शामिल थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें