आजसू प्रखंड प्रभारियों का मनोनयन
हजारीबाग : संगठन विस्तार को लेकर आजसू ने प्रखंड प्रभारियों की घोषणा कर दी है। जिलाध्यक्ष विकास राणा
हजारीबाग : संगठन विस्तार को लेकर आजसू ने प्रखंड प्रभारियों की घोषणा कर दी है। जिलाध्यक्ष विकास राणा के आवास में हुई बैठक में सर्वसम्मति से अधिकारियों की घोषणा की गई।
विष्णुगढ़ का जिम्मा परमेश्वर महतो को दिया गया है। इसी तरह टाटीझरिया रंजीत गुप्ता, बरकट्ठा संतोष रजवार, चलकुशा विष्णुधारी महतो, चौपारण कोलेश्वर गंजू, बरही भोला महतो, पदमा वीरेंद्र प्रसाद मेहता, इचाक त्रिभुवन चंद्रवंशी, डारी विश्वनाथ महतो, चुरचू कपिल महतो, बड़कागांव बुधन राम, केरेडारी विजय वर्मा, हजारीबाग नगर संदीप कुशवाहा, दारू पंकज साहा, सदर गुड्डू यादव एवं कटकमसांडी का प्रभारी शमशेर आलम को बनाया गया है। बैठक में पार्टी द्वारा जारी दिशा निर्देश और संगठनात्मक योजना, कार्यक्रम एवं आंदोलन पर विशेष चर्चा की गई। बताया गया कि जल्द ही पार्टी की अन्य अनुशांगिक इकाइयों का भी गठन किया जाएगा।