लोक अदालत में 72 मामलों का निपटारा
हजारीबाग : सदर कोर्ट में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में शनिवार को 72 मामलों का निष्पादन किया गया। इस
हजारीबाग : सदर कोर्ट में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में शनिवार को 72 मामलों का निष्पादन किया गया। इस दौरान 9.33 लाख रुपये मुआवजा पर समझौता हुआ है।
इन वादों का निपटारा कुल छह बेंचों के माध्यम से किया गया। इनमें बिजली से जुड़े 52 एवं वन विभाग व अन्य से जुड़े 19 मामलों को निष्पादित किया गया। बिजली के माध्यम से सरकार को 6.80 लाख रुपये प्राप्त हुए। वहीं वन विभाग के समझौते में 83 हजार रुपये जुर्माना वसूल किया गया। लोक अदालत में न्यायिक पदाधिकारी परिवार न्यायालय रीता मिश्रा, एडीजे बीरेंद्र कुमार तिवारी, अनिल कुमार मिश्रा, कमला कुमारी, स्वीटी सिन्हा, संदीप सिन्हा, सुमन कुमार, मनोज कुमार राणा, सुबोध कुमार, राजेंद्र मिर्धा, गौरव सहाय सहित पीएलवी सदस्य भी शामिल थे। कोर्ट की कार्रवाई करीब पांच घंटे तक चली।