पेट्रोल पंपों की जांच शुरू
हजारीबाग : माप तौल निरीक्षक उपेंद्र कुमार व भारत पेट्रोलियम लिमिटेड के कार्यपालक पदाधिकारी पृथ्वी रा
By JagranEdited By: Published: Sat, 27 May 2017 05:45 PM (IST)Updated: Sat, 27 May 2017 05:45 PM (IST)
हजारीबाग : माप तौल निरीक्षक उपेंद्र कुमार व भारत पेट्रोलियम लिमिटेड के कार्यपालक पदाधिकारी पृथ्वी राजनाथ एवं पंप मशीन निर्माता के फिटर संपत मंडल ने शनिवार को अनूप ऑटो मोबाइल्स, कोर्रा हजारीबाग की जांच की। साथ ही पल्सर यूनिट खोलकर भी जांच की गई, जिसमें किसी भी प्रकार की कोई त्रुटि नहीं पाई गई। अधिकारियों ने बताया कि इस प्रकार की जांच हजारीबाग में सभी पंपों पर की जा रही है। भविष्य में भी जांच होती रहेगी, ताकि क्रेताओं को सही तेल की आपूर्ति की जा सके।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें