11 दिवसीय रुद्र महायज्ञ शुरू
चरही : चुरचू प्रखंड क्षेत्र के आदर्श गांव जरबा में 11 दिवसीय रुद्र महायज्ञ की शुरुआत कलश यात्रा के स
चरही : चुरचू प्रखंड क्षेत्र के आदर्श गांव जरबा में 11 दिवसीय रुद्र महायज्ञ की शुरुआत कलश यात्रा के साथ हो गई। श्रद्धालु महिलाओं ने 1001 कलश में जल भरकर यज्ञ स्थल में प्रवेश किया।
यज्ञ को लेकर जरबा सहित आसपास के गांवों में भक्ति का माहौल बना हुआ है। काजरबागी शिवमंदिर परिसर में यज्ञ की तैयारी पूरी हो चुकी हैं। यज्ञ का आयोजन प्रजापति समिति की ओर से किया गया है। कलशयात्रा, पंचांग पूजन व मंडप प्रवेश के साथ किया गया। आगामी नौ मई को यज्ञ के समापन तक यज्ञ स्थल पर यज्ञाचार्य और कई प्रवचनकर्ताओं की अमृतवाणी लोगों को सुनने को मिलेगी। शनिवार को जल यात्रा में मुख्य रूप से क्षेत्र के जिप सदस्य अग्नेसिया सांडी पूर्ति, प्रमुख अनुक्षी देवी, उपप्रमुख चोलेश्वर महतो, मुखिया लक्ष्मी देवी, पूर्व प्रमुख सुदामा प्रजापति, हेंदेगड़ा मुखिया परमेश्वर महतो, पंसस माला प्रजापति, पूर्व मुखिया रामदुलार साव, अशोक प्रजापति व योगेंद्र साव सहित कई श्रद्धालु उपस्थित थे।