हाजी तबस्सुम बने सदर व सचिव मो आरिफ
बडकागांव : प्रखंड मुस्लिम अंजुमन कमिटी का चुनाव कई वर्षों बाद ग्राम सिरमा में वाहिद हुसैन की सदार
बडकागांव : प्रखंड मुस्लिम अंजुमन कमिटी का चुनाव कई वर्षों बाद ग्राम सिरमा में वाहिद हुसैन की सदारत में हुआ। प्रखंड के लगभग चौबीस मुस्लिम समुदाय के गांवों के लोगों ने भाग लिया। चुनाव में बडकागांव मुस्लिम अंजुमन कमिटी के सदर हाजी तबस्सुम बलिया का चयन किया गया। संरक्षक हाजी अजर बादम, प्रखंड सदर हाजी तबस्सुम बलिया, उप सदर अताउलाह खान, साबिर हुसैन, सचिव मो आरिफ उप सचिव रफीक अंसारी, मंजूर हुसैन, खजाँची हाजी अखतर हुसैन, प्रवक्ता फकरे आलम बलयाबी, मिडिया प्रभारी मो शमशेर, ओडिटर फिरोज आलम, मशविरा कर्ता वाहिद हुसैन, मो यासिन, डाक्टर मो आवेश, मो नईम, मोदसर अकबर, का नाम चयन किया गया।उक्त कमिटी के गठन पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने खुशी जाहिर किया गया। जिसमें मुख्य रूप से वाजिद अली , मो असलम, शमशेर आलम, छोटे खान, मो युनूस, मो हैदर, मो मेराज, मो समूद,आदि शामिल है। नव निर्वाचित इलाकाई सदर ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षा पर जोर दिया जाएगा, व अंधविश्वास को जड़ से खत्म करने की पुरजोर कोशिश किया जाएगा। संविधान से हटकर कोई कार्य कमिटी नहीं करेगी।