बिना दहेज लिए पुत्र का किया विवाह, हो रही प्रशंसा
चरही : चरही के समाजसेवी उमेश कुमार ¨सह और उनकी पूर्व मुखिया पत्नी अंजू ¨सह ने रविवार को अपने इंजीनि
चरही : चरही के समाजसेवी उमेश कुमार ¨सह और उनकी पूर्व मुखिया पत्नी अंजू ¨सह ने रविवार को अपने इंजीनियर पुत्र विश्वजीत कुमार ¨सह का विवाह बिना दहेज लेकर किया। समाज के लिए मिसाल पेश किया।
दोनों समाजसेवी दंपती ने आरंभ से ही दहेज-प्रथा के खिलाफ आवाज उठाते रहे हैं। जब अपनी बारी आई तो पीछे नही हटे। अपने बड़े पुत्र विश्वजीत कुमार की विवाह चुरचु प्रखंड क्षेत्र के निमाडीह निवासी दिनेश कुमार ¨सह की पुत्री खुश्बू के साथ बिना दहेज के तय की गई। रविवार को विश्वजीत और खुश्बू की विवाह सामाजिक रीति-रिवाज के साथ काजल विवाह घर से संपन्न हुआ। इस मौके पर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के सदस्यों के अलावा कई समाज के ईष्ट-मित्र , कुटुंब-रिश्तेदार, गुरुजन आदि शामिल होकर वर-वधु को आशीर्वाद दिए। साथ ही दहेज के खिलाफ हमेशा लड़ाई लड़ने वाले समाजसेवी दंपति की प्रशंसा की गई। उन्हें बधाई दी गई।