बड़कागांव में चाल धंसने से एक की मौत
हजारीबाग : बड़कागांव में पुलिस के लाख प्रयास के बावजूद अवैध खनन का मामला रोके नहीं रुक रहा है। सोमवा
हजारीबाग : बड़कागांव में पुलिस के लाख प्रयास के बावजूद अवैध खनन का मामला रोके नहीं रुक रहा है। सोमवार को प्रखंड के गोदलपूरा पंचायत के अमझर में अवैध कोयला खदान के चाल धंसने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस व ग्रामीणों ने भारी मशक्कत के बाद शव को खदान से बाहर निकाला। 30 वर्ष वर्षीय मृतक का नाम मो. असगर (पिता मो. सहदती मियां) है। थाना प्रभारी अकील अहमद ने इस बाबत यूडी केस दर्ज करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए हजारीबाग भेज दिया है।
वहीं परिजनों ने थाने में आवेदन देकर बताया कि मो. असगर गाय - बैल चराने के दौरान खदान में जाकर विश्राम कर रहा था। इसी दौरान चाल धंस गई।
ज्ञात हो कि बड़े पैमाने पर बड़कागांव के जंगली क्षेत्र में अवैध उत्खनन को लेकर पुलिस ने डोज¨रग करके कई खदानों को भर दिया था। लेकिन बीते कुछ माह से फिर चोरी छिपे अवैध खदानों को फिर से ओपन कर दिया गया है।
थाना प्रभारी अकील अहमद ने बताया कि वन विभाग को पत्र लिखकर इस मामले में कड़ी कार्रवाई व सहयोग मांगा जाएगा।
पुलिस करती है बंद और दूसरे दिन फिर देते है खोद
बड़कागांव के सीमावर्ती क्षेत्रों में अवैध कोल खदान संचालक पुलिस के हर कार्रवाई को बौना बना दे रहे है। पुलिस जहां जहां डोज¨रग कर खदान बंद करती जा रही है। उन्हीं स्थानों पर संचालक दोबारा उससे भी बड़ी सुरंग बना कर खदान से कोयला निकालने का काम किया जा रहा है।
सूत्रों की माने तो अवैध उत्खनन में लगे लोग कोयला निकालने के लिए बकायदा सुरंग बना दे रहे है। सुरंग की साइज इतनी बड़ी है कि सीधे वे ट्रैक्टर लेकर सीधे नीचे उतरते है और फिर कोयला भरकर ऊपर ले आते हैं।