Move to Jagran APP

मानव सेवा के बगैर विकास अधूरा : झा

विष्णुगढ़ : आधुनिक भारत निर्माण के साथ मानव सेवा भी जरूरी है। इसके बिना विकास अधूरा है। यह बात रामकृ

By Edited By: Published: Tue, 24 Jan 2017 04:58 PM (IST)Updated: Tue, 24 Jan 2017 04:58 PM (IST)
मानव सेवा के बगैर विकास अधूरा : झा
मानव सेवा के बगैर विकास अधूरा : झा

विष्णुगढ़ : आधुनिक भारत निर्माण के साथ मानव सेवा भी जरूरी है। इसके बिना विकास अधूरा है। यह बात रामकृष्ण विवेकानंद सेवाश्रम के पूर्व प्रांतीय संयोजक सुरेश नारायण झा ने कही। वे विवेकानंद सेवाश्रम के 27वें स्थापना दिवस समारोह को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे।

loksabha election banner

उन्होने कहा कि इसके साथ आधी दुनियां कहे जाने वाले नारी समाज का विकास भी आवश्यक है। इसके लिए बालिकाओं को समुचित शिक्षा उपलब्ध कराने की जरूरत है, जिससे राष्ट्र का समुचित विकास हो सकेगा। प्राचार्य यशवंत मिश्र ने विद्यालय के शैक्षणिक कार्यक्रमों को बताते हुए बेहतर विकास में अभिभावकों से सहयोग करने की अपील की। झामुमो के गुरू प्रसाद ने शिक्षा में संस्कारों का समावेश होना बेहद जरूरी बताया। उन्होंने विवेकानंद के बताए रास्ते पर चलने की अपील की। मौके पर विद्यालय के संस्थापक शिक्षाविद् एवं उच्च विद्यालय विष्णुगढ़ के पूर्व प्रधानाध्यापक गजानन मिश्र को श्रद्धांजलि दी गई। विद्यालय के नौनिहालों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम को सबने सराहा। समारोह में विवेक मिश्र, इंद्रदेव कुमार, नागेश्वर राम, ममता मिश्रा, ममता सिन्हा, सीमा कुमारी व प्रमिला कुमारी समेत अभिभावक उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.