सरकार के मनमानी के खिलाफ दो मार्च को संसद भवन का घेराव
हजारीबाग : झारखंड वन अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ सरकार के मनमानी और कर्मचारियों के अधिकारों की कटौती
हजारीबाग : झारखंड वन अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ सरकार के मनमानी और कर्मचारियों के अधिकारों की कटौती के खिलाफ दो मार्च को संसद भवन को घेराव करेगी। एक दिवसीय अधिवेशन में वक्ताओं यह संकल्प सरकार के मनमानी और कर्मचारी विरुद्ध मानसिकता को लेकर लिया। बताया कि दिल्ली की तरह राज्य में भी सरकार निरकुंश बन गई है। कर्मचारियों के आवाज के साथ अधिकारों को कुचला जा रहा है। सम्मेलन में प्रदेश कार्यकारिणी का गठन भी किया गया। राज्याध्यक्ष उमेश कुमार पांडेय को तथा महामंत्री नवीन कुमार को बनाया गया है। कार्यकारिणी में 50 सदस्यों व पदाधिकारी शामिल किए गए हैं। वक्ताओं ने बताया कि निरकुंश सरकार वेतन पुनरीक्षण के इतिहास में सातवें वेतनमान में मात्र 14.22 प्रतिशत वेतन वृद्धि की है। समिति में मुख्य संरक्षक वंशी प्रसाद, संरक्षक इंद्रदेव राम, रामवतार राम, सुरेश प्रसाद राय, रामनरेश दास, सम्मानित अध्यक्ष विकास चंद मिश्र, उपाध्यक्ष राजनारायण मिश्र, सुरेंद्र किशोर शुक्ल, शिवदयाल पासवान, रवि शंकर ¨सह, शशि ¨सह, मुरली दास, संयुक्त मंत्री सिवेश कुमार, नरेश देवगम, उमेश चौधरी, जय प्रकाश पांडेय, नवीन कुमार सिन्हा, अमरजीत कुमार ¨सह, कोषाध्यक्ष सुधीर कुमार सिन्हा, कार्यालय मंत्री विनोद राम, रवि कुमार द्विवेदी आदि मौजूद थे।