झाविमो का स्मृति दिवस कार्यक्रम कल
हजारीबाग : बड़कागांव प्रखंड के राजाबागी सिकरी में 18 जनवरी बुधवार को स्व. विनोद बिहारी महतो स्मृति दि
हजारीबाग : बड़कागांव प्रखंड के राजाबागी सिकरी में 18 जनवरी बुधवार को स्व. विनोद बिहारी महतो स्मृति दिवस धूमधाम से मनाया जाएगा। कार्यक्रम में झाविमो सुप्रीमो बाबूलाल मरांडी सहित प्रदीप यादव, डॉ. सबा अहमद व बंधु तिर्की समेत पार्टी के कई राज्यस्तरीय नेता शामिल होंगे। यह जानकारी झाविमो किसान मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष शिवलाल महतो ने सोमवार को इंद्रपुरी चौक स्थित पार्टी कार्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में दी।
इस अवसर पर पार्टी नेता मो. नईम, निसार अहमद, विनोद गूरू, मो. सदरुद्दीन, अभय मेहता आदि मौजूद थे। महतो ने बताया कि सीएनटी-एसपीटी एक्ट में संशोधन झारखंड की जनता के साथ घोर अन्याय है। पार्टी द्वारा हर मोर्च पर इसका पुरजोर विरोध किया जा रहा है। पार्टी इस आंदोलन को अंजाम तक पहुंचाएगी। सरकार को इसे हर हाल में वापस लेना ही होगा। कहा कि सरकार द्वारा हाल के दिनों में लगातार जनविरोधी कदम उठाए जा रहे हैं। राज्य में बिना समुचित सुविधा और सेवा उपलब्ध कराए नगर निकाय द्वारा हो¨ल्डग टैक्स में बेतहाशा बढ़ोतरी कर दी गई है। वहीं उत्तरी छोटनागपूर प्रमंडल के मुख्यालय हजारीबाग को हटाने का प्रस्ताव है जिसका जोरदार विरोध किया जाएगा। उन्होने कहा कि शहर में बिजली आपूर्ति की हालत खराब है। सरकार बेबस नजर आ रही है। सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हो रही है। पार्टी सुप्रीमो बाबूलाल मरांडी के नेतृत्व में राज्य की वर्तमान रघुवर सरकार को उखाड़ फेंका जाएगा।