कटकमसांडी में फसल गोष्ठी आयोजित
कटकमसांडी : प्रखंड के बरगड्डा ग्राम में श्रीराम फर्टिलाइजर्स एंड केमिकल्स द्वारा फसल गोष्ठी का आय
कटकमसांडी : प्रखंड के बरगड्डा ग्राम में श्रीराम फर्टिलाइजर्स एंड केमिकल्स द्वारा फसल गोष्ठी का आयोजन किया गया। कंपनी के एमडीओ राजू प्रसाद शर्मा द्वारा खरीफ फसल पर विस्तार से प्रकाश डाला। वर्तमान में आलू, मटर व चना बोने की विधि व उपचार के बारे में बताया। धान में लगने वाले बीमारियों से निजात कैसे पाया जाए। बीमारी लगने से पूर्व ही उपचार कर दिया जाए तो फसलों में क्षति नहीं होता है। बीमारी लग जाने के बाद उपचार करने पर 25 प्रतिशत उपज कम हो जाती है। इसलिए समय पर कीटनाशक दवाओं का उपयोग किया जाना ही लाभदायक होगा। श्रीराम फर्टिलाइजर्स व केमिकल्स के प्रोडक्ट के बारे में बताया गया। मौके पर जलमा केंद्र के एसपीजी शिवनारायण शर्मा उर्फ बंटी शर्मा सहित ग्रामीणों में भगवान बाई, धनेश्वर साव, नरेश ¨सह, रामऔतार ¨सह, मनोहर मिश्रा, परमेश्वर ¨सह, राजकुमार ¨सह, नंद किशोर मिश्रा, भुनेश्वर राणा, रामजी राणा, नंदू राणा, सुंदर राम, कारू राम, भोला राम, कारू यादव, निरंजन यादव सहित दर्जनों ग्रामीण उपस्थित थे।