Move to Jagran APP

शिक्षक संघ के पूर्व प्रधान सचिव नकुलदेव दूबे का निधन

हजारीबाग : एकीकृत बिहार में शिक्षक संघ के पूर्व प्रधान सचिव 80 वर्षीय नकुलदेव दूबे का निधन हो गया। उ

By Edited By: Published: Tue, 25 Oct 2016 06:55 PM (IST)Updated: Tue, 25 Oct 2016 06:55 PM (IST)
शिक्षक संघ के पूर्व प्रधान सचिव नकुलदेव दूबे का निधन

हजारीबाग : एकीकृत बिहार में शिक्षक संघ के पूर्व प्रधान सचिव 80 वर्षीय नकुलदेव दूबे का निधन हो गया। उनका इलाज रांची में चल रहा था, जहां इलाज के दौरान निधन हो गया। 80 वर्षीय स्व. दूबे ने लगातार 20 वर्षो तक शिक्षक संघ के प्रधान सचिव के पद पर रहकर शिक्षकों की लंबी सेवा की। मंगलवार को उनको हजारीबाग खिरगांव मुक्तिधाम में नम आंखों से सैकड़ों की संख्या में परिजन सहित मित्रगणों ने अंतिम विदाई दी। पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा ने निधन पर गहरी संवेदना प्रकट की है। वहीं हजारीबाग के शिक्षक संघ व शिक्षकों ने अपूरणीय क्षति बताया है।

loksabha election banner

स्व. दूबे अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनमें दो पुत्र, पांच पुत्रियों समेत दामाद, नाती, पोते, पोतियां शामिल हैं।

अंतिम संस्कार के मौके पर सांसद प्रतिनिधि अशोक यादव, समाज सेवी सुनील सिन्हा, पुत्र विजय दूबे, संजय दूबे, दामाद अनिल मिश्रा, धीरेंद्र दूबे, विनोदानंद तिवारी, वीरेंद्र पांडेय, प्रमोद पांडेय, भाई सहदेव दूबे, महेंद्र दूबे, शिव लखन पांडेय सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.