बीआरसी कार्यालय समक्ष किया गया धरना - प्रदर्शन
बरही : बरही में बुधवार को झारखंड प्रदेश विद्यालय रसोइया संयोजिका अध्यक्ष संघ के केन्द्रीय समिति के आ
बरही : बरही में बुधवार को झारखंड प्रदेश विद्यालय रसोइया संयोजिका अध्यक्ष संघ के केन्द्रीय समिति के आह्वान पर प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों के रसोइया, संयोजिका व अध्यक्षों ने जोरदार प्रदर्शन बरही बीआरसी कार्यालय के समक्ष किया। सभी एकजुटता के साथ बरही कन्या मध्य विद्यालय के पास एकत्रित हुए। वहां से नारबाजी करते हुए जुलूस निकाला जो राजमार्गो पर भ्रमण करते हुए बरही प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित बीआरसी कार्यालय पहुंची। जहां धरना व प्रदर्शन के उपरांत अपनी 3 सूत्री मांगों से संबंधित एक ज्ञापन झारखंड के शिक्षा मंत्री के नाम बीईईओ उमाकांत यादव को सौंपा। कार्यक्रम की अध्यक्षता बरही अनुमंडल प्रभारी शेखर राय व संचालन अनवर हुसैन की। शेखर राय ने बताया कि झारखंड सरकार द्वारा बिना सूचना के ही ग्राम शिक्षा समिति के अध्यक्षों एवं संयोजिकाओं को हटाने पर लगी है। झारखंड प्रदेश विद्यालय रसोइया संयोजिका अध्यक्ष संघ में रोष है।