50 बिरहोर को मिला मुर्गी पालन का प्रशिक्षण
हजारीबाग : जिला कल्याण विभाग के सौजन्य से जन जागरण केंद्रने कटकमसांडी प्रखंड में 50 बिरहोर को मुर
By Edited By: Published: Mon, 30 May 2016 08:34 PM (IST)Updated: Mon, 30 May 2016 08:34 PM (IST)
हजारीबाग : जिला कल्याण विभाग के सौजन्य से जन जागरण केंद्रने कटकमसांडी प्रखंड में 50 बिरहोर को मुर्गी पालन प्रशिक्षण दिया। वहीं कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक मनीष जायसवाल ने सभी को मुर्गी वितरण किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि जन जागरण केंद्र ने यह सराहनीय कार्य किया है। इससे लोगों को मुर्गी पालन में काफी सहायता मिलेगी।
इस मौके पर जिला कल्याण पदाधिकारी रितीश ¨सह ठाकुर, कटकमसांडी बीडीओ गुलाम समदानी, कंडसार मुखिया राम प्रसाद मेहता, सांसद प्रतिनिधि अनिल सिन्हा सहित कई लोग उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें