जांच को पहुंचे बीडीओ तो फरार हो गए तीन डीलर
चरही: चुरचू प्रखंड के आदर्श गांव जरबा में तीन डीलरों पर ग्रामीणों द्वारा लगाए गए गंभीर आरोपों की
चरही: चुरचू प्रखंड के आदर्श गांव जरबा में तीन डीलरों पर ग्रामीणों द्वारा लगाए गए गंभीर आरोपों की जांच करने गुरुवार को बीडीओ खाखा सुशील कुमार और एमओ मंजू देवी पहुंची। वहीं इसकी जानकारी मिलते ही तीनों डीलर गांव छोड़कर फरार हो गए। जांच के दौरान जरबा मिडिल स्कूल में सैकड़ों ग्रामीण महिला पुरुष पहुंचे। जांच में पाया गया कि कार्ड पर गलत ढंग से माह के अनाज का एंट्री की गई थी। जांच के बाद पदाधिकारियों ने डीलरो के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कही है। तीनों डीलरों के दुकान का लाइसेंस निलंबित व रद किया जा सकता है।
जानकारी हो कि मुखिया लक्ष्मी देवी ने एक दिन पूर्व तीनों दुकानों पर ताला जड़ा था। अधिकारियों के समक्ष भी डीलरों के खिलाफ कई तरह की शिकायतें ग्रामीणों ने की। भाजपा नेता योगेंद्र साव ने जांच के संबंध में कहा कि इस मामले में लिप्त लोंगों का नहीं छोड़ना चाहिए। वही कई लोगों ने एमओ द्वारा किये जा रहे जांच को खानापूर्ति करने जैसा बताया। इस तरह की घटना पूरे चुरचू प्रखंड क्षेत्र में होने की बात कही जा रही है, जिसे निष्पक्ष जांच कराने की जरूरत है।
इस मौके पर मुखिया लक्ष्मी देवी, रामदुलार साव, अनवर हुसैन ,अशोक प्रजापति, सुदामा प्रजापति, रामचंद्र रवि, अवध माली, निरंजन साव सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।