डीवीसी मजदूर संघ के अध्यक्ष बने मांडू विधायक
विष्णुगढ़ : डीवीसी झारखंड मजदूर संघ के अध्यक्ष के रूप में माडू विधायक जय प्रकाश भाई पटेल का चयन किया
विष्णुगढ़ : डीवीसी झारखंड मजदूर संघ के अध्यक्ष के रूप में माडू विधायक जय प्रकाश भाई पटेल का चयन किया गया है। कोनारडैम के एसआईपी कार्यालय परिसर में डीवीसी मजदूर संघ की बैठक में अध्यक्ष माडू विधायक के अलावा कार्यकारी अध्यक्ष बासुदेव महतो, उपाध्यक्ष नागी मुखिया नारायण गंझू, विनोद यादव, बिरसा सिंह, टेकलाल महतो, सचिव गोपाल प्रसाद संयुक्त सचिव कौशल कुमार, दामोदर महतो, रितु महतो, सहायक सचिव डेगलाल महतो, सरयू महतो, विरसा गंझू, संगठन सचिव बासुदेव महतो, प्रेमचंद महतो, दशरथ महतो, ताहिर अंसारी चुने गये। मौके पर डीवीसी के एसआईपी, कैजूअल, फारेस्ट्री वर्कर्स उपस्थित थे। मौके पर मजदूरों की समस्याओ को हल करने के लिए डीवीसी प्रबंधन से बात करने का भरोसा संघ के पदाधिकारियो ने दिया। मौके पर संध के कार्यकारी अध्यक्ष राजेंद्र यादव, महामंत्री विनोद प्रसाद, जयानंद लाल, मनोज ओझा, शुभाश कुमार, सुबीर कुमार, सुशील कुमार चौधरी, एमजी मोहीउद्दीन, डा. एससी पाण्डेय, छोटू सिंह, अजय कुमार, लखन यादव, मन्नू यादव, जीतेंद्र मिश्र प्रभु महतो आदि उपस्थित थे।