मिशन इंद्रधनुष टीकाकरण अभियान आज से
हजारीबाग : भारत सरकार द्वारा नियमित टीकाकरण अभियान को लेकर मिशन इंद्रधनुष का दूसरा चरण देश के चयनित
By Edited By: Published: Tue, 06 Oct 2015 08:58 PM (IST)Updated: Tue, 06 Oct 2015 08:58 PM (IST)
हजारीबाग : भारत सरकार द्वारा नियमित टीकाकरण अभियान को लेकर मिशन इंद्रधनुष का दूसरा चरण देश के चयनित जिलों शुरू किया जा रहा है। इसके तहत झारखंड के 10 चयनित जिलों में हजारीबाग भी शामिल है। दूसरे चरण का अभियान अक्टूबर 2015 से शुरू होकर सात चरणों में जनवरी 2016 तक चलेगा। यह जानकारी सिविल सर्जन डा. धर्मवीर ने मंगलवार को पत्रकारों को दी। बताया कि हजारीबाग में सात अक्टूबर, 9 अक्टूबर, 12 अक्टूबर, 14 अक्टूबर एवं 18 अक्टूबर 2015 को कार्यक्रम चलाया जाएगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें