एफ आईजी योजना से आएगी खुशहाली
केरेडारी : प्रखंड में मानसून की स्थिति को देखते हुए किसानों व महिलाओं की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ करन
केरेडारी : प्रखंड में मानसून की स्थिति को देखते हुए किसानों व महिलाओं की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ करने को लेकर कई कल्याणकारी योजनाओं का सृजन किया जा रहा है। बीएओ अनिश अहमद ने कृषक मित्रों के साथ किसान गोष्ठी का आयोजन किया। इसमें बीजीआरईआई अर्थात पूर्वी भारत में हरित क्रांति योजना के अंतर्गत प्रखंड के वैसे 50 हेक्टेयर भूमि का चयन किया गया है। जो क्षेत्र सिंचित हो, इन क्षेत्रों में रबी फसल गेहूं लगाने की योजना है। इसके साथ साथ प्रखंड के 38 कृषक मित्रों को 25-25 केसीसी के आवेदन प्राप्त करने का लक्ष्य दिया गया है। साथ हीं क्षेत्र के सैकड़ों महिलाओं को एफआईजी अर्थात फार्मर इंट्रेस्ट गु्रप के तहत आत्म निर्भर करने के लिए सभी 38 कृषक मित्रों को 5-5 महिला समूह बनाने का भी लक्ष्य दिया गया है। इस योजना के तहत महिलाओं की रूचि अनुसार बकरी, गाय व सूकर आदि उपलब्ध कराएं जाएंगे। इसके अलावा अटल पेंशन योजना की भी जानकारी दी गई। पूर्व के केसीसी की समीक्षा भी की गई। मौके पर बीएओ अनिश अहमद, बीटीएम नदीम जावेद, सीआई शंभू प्रसाद गुप्ता, जनसेवक उमाकात साहू, निकेश कुमार, कृषक सलाहकार इसरायल मोहम्मद, कृषक मित्रों में रामकृष्ण महतो, सूरज महतो, सुखदेव महतो, गागों रजक, मोहम्मद रियासत, तापेश्वर साव समेत सैकड़ों लोग उपस्थित थे।