उपहार दें सुरक्षा बंधन बीमा योजना
हजारीबाग : नगर भवन में सावन पूर्णिमा सह रक्षाबंधन दिवस पर केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री जयंत सिन्हा न
हजारीबाग : नगर भवन में सावन पूर्णिमा सह रक्षाबंधन दिवस पर केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री जयंत सिन्हा ने बहन को उपहार में सुरक्षा बंधन बीमा योजना देने की बात कही। कहा कि इस त्यौहार में हम अपनी बहन व परिवार को एक सुरक्षा कवच उपहार में दे। केंद्र सरकार की तीन महत्वपूर्ण योजनाओं को लांच करते हुए जयंत ने बीमा योजना के लाभ व केंद्र सरकार की भविष्य के योजनाओं पर प्रकाश डाला। इससे पूर्व नगर भवन में भव्य स्वागत के बीच केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री जयंत सिन्हा, सदर विधायक मनीष जायसवाल सहित अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। मौके पर उपस्थित विभिन्न स्वयं सहायता समूह की सदस्य बहनों से केंद्रीय मंत्री जयंत सिन्हा व विधायक मनीष जायसवाल ने राखी बंधवाकर सुरक्षा बंधन बीमा योजना का उद्घाटन किया। कार्यक्रम को विधायक मनीष जायसवाल ने भी संबोधित किया। कहा कि केंद्र व राज्य सरकार आम जनों की सरकार है। इसके हर कार्य आम वर्ग के लोगों को ध्यान में रखकर बनाया जा रहा है। सुरक्षा बीमा, जीवन बीमा सहित कई योजनाओं पर प्रकाश डाला। विषय प्रवेश बैंक ऑफ इंडिया के एलडीएम एनके सिंह ने किया। कार्यक्रम को इनईपी निदेशक बीरेंद्र सिंह, जिला आपूर्ति पदाधिकारी भोगेंद्र ठाकुर, निदेशक डीआरडीए नारायण विज्ञान प्रभाकरसहित कई वरीय बैंक पदाधिकारियों ने संबोधित किया।
जानें क्या है सुरक्षा बीमा योजना?
केंद्र सरकार द्वारा सामान्य लोगों के लिए 201 रुपए में दो लाख रुपए का आजीवन दुर्घटना बीमा कर रही है। एक बार उक्त राशि देकर व्यक्ति अपना तथा अपने परिवार को सुरक्षा कवच दे सकता है। इसी प्रकार 351 रुपए तथा 5001 रुपए की बीमा योजना लागू की गई है। इस योजना के तहत 50 की उम्र तक हर प्रकार के बीमा क्लेम तथा उसके बाद दुर्घटना बीमा क्लेम प्राप्त कर सकेगा। जीवन पर्यत निश्चित अवधि के बाद जमा कराए गए 5001 रुपए भी सरकार वापस कर देगी।