तेज रफ्तार कैदी वाहन से हो सकता है हादसा
नो इंट्री जोन में चलता है वाहन संस, हजारीबाग : सुबह की सैर पर आने वाले लोगों की सुरक्षा को लेकर उप
नो इंट्री जोन में चलता है वाहन
संस, हजारीबाग : सुबह की सैर पर आने वाले लोगों की सुरक्षा को लेकर उपायुक्त के निर्देश पर नो इंट्री लागू है। लेकिन कैदियों को लाने और ले जाने के लिए कैदी वाहन के लिए निर्देश बेकार है। तेग गति और बेपरवाह तरीके से हर दिन गुजरने वाले कैदी वाहन कब काल बन जाए इसका भय हर दिन सुबह की सैर पर आने लोगों को सता रहा है। ऐसा भी नहीं है कि कैदी वाहन को लाने और ले जाने के लिए अन्य सड़क मार्ग नहीं है, लेकिन थोड़ा सा डीजल बचाने के लिए वाहन नो इंट्री इलाके से पार करता है। सुबह की सैर पर आने वाले अनीश कुमार सिंह, मुधूसदन कुमार सिहं, मनीष प्रियदर्शी, विजय सक्सेना, सहित कई लोगों ने बताया कि सुबह छह बजे से आठ बजे तक झील क्षेत्र में नो इंट्री है लेकिन हर रोज साढे़ छह बजे कैदियों को लाने और ले जाने वाला वाहन की रफ्तार 50-60 किलोमीटर होती है। ऐसे में कब कौन इसके चपेट में आ जाए कोई नहीं कह सकता।
जेल अधीक्षक से की गई है शिकायत
इस मामले में जेल अधीक्षक के अलावा एसडीओ व अन्य अधिकारियों से शिकायत की गई है, लेकिन आज तक मामला जस का तस बना हुआ है।