Move to Jagran APP

ससुराल वालों पर गर्भवती महिला की हत्या का आरोप

टाटीझरिया : प्रखंड के झरपो में सात माह की गर्भवती 22 वर्षीय महिला संगीता देवी, पति विजय महतो की मौत

By Edited By: Published: Mon, 27 Apr 2015 09:52 PM (IST)Updated: Mon, 27 Apr 2015 09:52 PM (IST)
ससुराल वालों पर गर्भवती महिला की हत्या का आरोप

टाटीझरिया : प्रखंड के झरपो में सात माह की गर्भवती 22 वर्षीय महिला संगीता देवी, पति विजय महतो की मौत हो गई। इस मामला में संगीता के पिता बहेरी निवासी रूपलाल महतो ने ईचाक थाने में आवेदन देकर लड़की केससुराल वालों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। बताया जाता है कि सुसराल पक्ष के लोगों ने महिला के फांसी लगाने की बात गाव केलोगों के समक्ष कही, जबकि उसकेगले में गहरे दाग के निशान हैं। लाश को लोगों ने पलंग पर देखा, जिससे उसकी हत्या होने की आशंका है। संगीता की शादी 2012 में हुई थी। संगीता का पति विजय कुमार महतो दिल्ली में रहता है। वह 24 अपै्रल को अपने घर आया। 25 अप्रैल को वह अपने ससुराल जाकर पत्‍‌नी को लेकर घर आया था। संगीता केपिता ने बताया कि पिछले तीन माह से उसके ससुराल वाले बाइक की माग कर रहे थे, असमर्थता जताने पर बराबर संगीता को प्रताड़ित कर रहे थे। इससे तंग आकर वह अपने मायके आ गई थी। संगीता 6-7 माह की गर्भवती भी थी। लड़की के ससुर ईश्वर महतो, उसके पति विजय कुमार महतो ,उसकी सास और एक ननद घर पर थे। ससुराल वालों ने अहले सुबह झरपो में ब्याही लड़की की बुआ को फोन कर संगीता की मौत की सूचना दी। घटना के बाद से ससुराल पक्ष के लोग फरार हैं। अहले सुबह से ही उसके घर पर भीड़ एकत्रित होने लगी। मौके पर ईचाक थाना प्रभारी नवीन प्रसाद और इंस्पेक्टर सहित पुलिस दल पहुंचकर तहकीकात कर रही थी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.