अवैध अबरख खनन के दो आरोपी गए जेल
संसू, बरही : बरही वन विभाग अंतर्गत बरकट्ठा के बड़कनगांगो जंगल क्षेत्र में माइका (अबरख) के अवैध खनन के
By Edited By: Published: Tue, 17 Mar 2015 07:20 PM (IST)Updated: Tue, 17 Mar 2015 07:20 PM (IST)
संसू, बरही : बरही वन विभाग अंतर्गत बरकट्ठा के बड़कनगांगो जंगल क्षेत्र में माइका (अबरख) के अवैध खनन के आरोप में चार लोगों के खिलाफ वन विभाग ने मंगलवार को प्राथमिकी दर्ज कराया है। आरोपियों में बड़कनगागो निवासी हरिलाल (पिता सरयू प्रसाद), बुधन साव (पिता खोगो साव), करमाटांड़ कोडरमा के किशोर भुईया (पिता रामेश्वर भूईया) व संतोष भुईया (पिता बालो भूईया) शामिल हैं। इनमें से करमाटांड़, कोडरमा के किशोर भुईया व संतोष भुईया को वनरक्षी कृष्णदेव पाडेय व हरेराम ने कुदाल, कढ़ाही, खंती के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वनरक्षी कृष्णदेव पांडेय व हरे राम ने बताया कि मौके पर से हरिलाल प्रसाद व बुधन साव फरार हो गए। वहीं बोरे में रखे 760 किलो अबरख को जब्त किया गया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें