मधुमक्खियों ने किया धायल
हजारीबाग : सदर थाना क्षेत्र के कुम्हारटोली निवासी पन्ना लाल का पुत्र विरेंद्र सिन्हा शुक्रवार को मधु
By Edited By: Published: Fri, 27 Feb 2015 05:40 PM (IST)Updated: Fri, 27 Feb 2015 05:40 PM (IST)
हजारीबाग : सदर थाना क्षेत्र के कुम्हारटोली निवासी पन्ना लाल का पुत्र विरेंद्र सिन्हा शुक्रवार को मधुमक्खियों के चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जाता है कि वह दोपहर में टाउन से घर लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में किसी ने पेड़ में लगे मधुमक्खियों को छेड़ दिया। जिससे गुस्साई मधुमक्खि्यों ने रास्ते में जा रहे विरेंद्र को अपने चपेट में ले लिया। तत्काल आसपास के लोगों ने उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज किया जा रहा है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें