बड़कागांव में ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौत
बड़कागांव : प्रखंड के उरीमारी पथ के पसरिया घाटी में बीती रात ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौत घटना स्थल
By Edited By: Published: Fri, 19 Dec 2014 07:01 PM (IST)Updated: Fri, 19 Dec 2014 07:01 PM (IST)
बड़कागांव : प्रखंड के उरीमारी पथ के पसरिया घाटी में बीती रात ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौत घटना स्थल पर ही हो गयी। जानकारी मिलने पर बड़कागांव पुलिस द्वारा ट्रैक्टर को जब्त कर लिया गया तथा शव को कब्जे में लेकर शुक्रवार को पोस्टमार्टम के लिए हजारीबाग भेजा दिया गया। बताया जाता है कि ट्रैक्टर नयाटांड निवासी शंकर साव का था। उसका चालक पतरा निवासी नरेश महतो गुरुवार की शाम धान लाने के लिए गया था। रास्ते में ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पसरिया घाटी में पलट गया जिससे मौके पर ही चालक की मौत हो गयी। वहीं उप चालक फरार हो गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें