आक्रामक तेवर में दिखे अमित शाह
बरही (हजारीबाग) : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह सोमवार को बरही के प्रखंड मैदान में काफी आक्रा
बरही (हजारीबाग) : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह सोमवार को बरही के प्रखंड मैदान में काफी आक्रामक तेवर में दिखाई दिए। बरही से भाजपा प्रत्याशी उमाशंकर अकेला के समर्थन में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कांग्रेस पर जमकर तंज कसा।
उन्होंने कहा कि झारखंड में कांग्रेस ने सरकार बनाने और बिगाड़ने का खेल खेलते हुए असल में प्रदेश को लूटने का काम किया। यहा तक कि एक निर्दलीय को प्रदेश का मुख्यमंत्री बना कर चार हजार करोड़ का घोटाला करवाया।
कहा, आने वाले समय में कांग्रेस और झामुमो एक हो जाएंगे और राज्य में फिर लूट मचाएंगे। हजारीबाग जिले की धरती पर पहली बार पाव रखे अमित शाह ने मंच से भारत माता की जय के उदघोष के साथ अपनी भाषण की शुरुआत की। राज्य की हेमंत सरकार पर तीखा हमला करते हुए कहा कि बाप-बेटे की सरकार ने हमेशा झारखंड को लूटने का काम किया है। इससे निजात दिलाने के लिए आप सब भाजपा को पूर्ण बहुमत दें। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि जिस तरह 30 वर्षो बाद केंद्र में पूर्ण बहुमत कि सरकार बनाने के लिए लोकसभा चुनाव में झारखंड से 14 में 12 सीटें भाजपा की झोली में डाला, उसी उसी तरह झारखंड में पूर्ण बहुमत कि सरकार बनाएं। सभा में केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री जयन्त सिन्हा व आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो ने भी बरही के भाजपा प्रत्याशी उमाशकर अकेला के लिए समर्थन मागा। मंच संचालन मंडल अध्यक्ष मोतीलाल चौधरी ने किया।
मौके पर थे मौजूद
मंच पर प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक प्रकाश सिन्हा, जिला अध्यक्ष टुन्नु गोप, उपप्रमुख प्रमोद गुप्ता, आर के मेहता, महावीर साहु, सुनील साहु, लोजपा के सच्चिनंद गाधी, आजसू के जिला अध्यक्ष विकास राणा, राजसिंह चौहान, कृपाल राणा, सुधीर सिंह, गुरूदेव, सुभाष महतो, भाजपा के मनान वारसी, अमित साहु, रधुवीर यादव, वीणा उराव, कुणाल कतरियार, बिटटू, आदि कई भाजपाई उपस्थित थे।
-------
निकली भव्य मोटरसाइकिल रैली
सभा के पूर्व बरही के उपप्रमुख प्रमोद प्रसाद गुप्ता के नेतृत्व में बरही में भव्य मोटर साईकिल जुलूस निकाली गई। वहीं करियापुर के युवकों ने भी मोटरसाइकिल जुलूस निकालते हुए पुरे तामझाम के साथ मंच के पास पहुंचे। कार्यक्रम में भारी संख्या में भाजपा समर्थक, कार्यकर्ता व आमजनता पहुंचे थे। इधर सुरक्षा व्यवस्थ को लेकर पुलिस प्रशासन की भी पुरी तरह मुस्तैद रहा।