सांसद जयंत सिन्हा का आगमन आज
संस, हजारीबाग : भाजपा सांसद जयंत सिन्हा रविवार को तीन दिवसीय दौरे पर बरही, पदमा और बड़कागांव जाएंगे।
By Edited By: Published: Sat, 11 Oct 2014 09:11 PM (IST)Updated: Sat, 11 Oct 2014 09:11 PM (IST)
संस, हजारीबाग : भाजपा सांसद जयंत सिन्हा रविवार को तीन दिवसीय दौरे पर बरही, पदमा और बड़कागांव जाएंगे। सांसद अपने अभियान की शुरुआत बड़कागांव से 12 अक्टूबर को कंडाबेर माता की पूजा-अर्चना से करेंगे। इसके बाद वह बड़कागांव विधानसभा सम्मेलन में भाग लेंगे। सांसद जयंत 13 को बरही जाएंगे। जहां पांच माईल में उन्हें सड़क का शिलान्यास करना है। करीब एक दर्जन से अधिक गांवों में संपर्क अभियान चलाने के बाद सांसद 14 को पदमा प्रखंड पहुंचेंगे। यहां भी उनका जनसंपर्क अभियान जारी रहेगा। 14 की शाम सांसद हजारीबाग पहुंच कर दिल्ली रवाना होंगे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें