नावाडीह के युवक की दुर्घटना में मौत, एक घायल
By Edited By: Published: Tue, 23 Sep 2014 06:21 PM (IST)Updated: Tue, 23 Sep 2014 06:21 PM (IST)
चौपारण : जीटी रोड स्थित प्रखंड के लोहावर स्थान के समीप मंगलवार अहले सुबह सड़क दुर्घटना में नावाडीह गाव के युवक राजकुमार यादव की मौत हो गई। वहीं भगहर निवासी सुखदेव दागी घायल हो गया। घटना के संबंध में बताया गया कि टाटा 407 से सभी बरही से लौट रहे थे। इसी बीच लोहावर स्थान के समीप खड़ी ट्रक में टाटा 407 ने धक्का मार दिया। दुर्घटना में घायल राजकुमार को तत्काल इलाज के लिए पहले बरही व बाद में हजारीबाग ले जाया गया। परन्तु हजारीबाग में उसने दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी मिलते ही गाव में कोहराम मच गया। मृत युवक परिवार का एकमात्र कमाउ सदस्य था। घटना की जानकारी मिलने पर विधायक उमाशंकर अकेला स्वंय हजारीबाग जाकर शव का पोस्टमार्टम कराया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें